मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भले ही अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन यहां पर सियासत जोरों पर है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर लगातार कांग्रेस घेरने की कोशिश में जुटी हुई है जिनका जवाब सिंधिया भी अपने चुनावी सभा में दे रहे हैं शनिवार को जब मुरैना में बीजेपी की चुनावी सभा हुई तो कांग्रेस ने उन पर पुलिस की पर गाड़ी में प्रचार करने का आरोप लगाया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

दरअसल सिंधिया ने मुरैना में जिस गाड़ी से रोड शो कर रहे थे उसको कांग्रेश पुलिस की गाड़ी बता रही है उस गाड़ी पर कहीं भी पुलिस नहीं लिखा है कांग्रेस दावा नंबरों के आधार पर कर रही है आपको बता दें कि आरटीओ हर विभाग के लोगों को अलग-अलग नंबर का अलॉटमेंट करता है जिसके मुताबिक, MP-01 और MP-02 सरकार के लिए आरक्षित हैं वहीवहीं MP-03 पुलिस के लिए आरक्षित है। सिंधिया ने जिस गाड़ी पर अपना रोड शो किया था उसका नंबर MP 03 A 6271 है इस आधार पर कांग्रेसी इस गाड़ी को पुलिस की बता रही है।

नियम के अनुसार पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं किया जा सकता मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने एक सिंधिया के रोड शो की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा 'श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आप प्रदेश के डीजीपी ,एडीजी है आईजी डीआईजी है डबरा में किस हैसियत से मध्य प्रदेश पुलिस के वाहन में जनसंपर्क कर रहे हैं कहा जाता है आपकी शिक्षा तो विदेशों में हुई है'।

'कांग्रेस के इस हमले के बाद अभी तक ना तो बीजेपी की तरफ से और ना ही ज्योतिरादित्य की तरफ से कोई जवाब दिया गया है हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह गाड़ी किसकी है कांग्रेस की इस मुद्दे पर सरकार पर लगातार हमला कर रही है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/32pzF5T
0 comments: