कोरोना काल में आम लोगों के लिए सब्जी खाना काफी मुश्किल लग रहा है।

बरसात के मौसम में हरी सब्जियों की महंगाई तो हर रहती है लेकिन इस साल जिस तरह आलू के दाम बढ़ रहे हैं उसको देखकर हर कोई हैरान है आलू का भाव ₹50 किलो के पार चला गया है प्याज ,टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं एशिया में फलों की सब्जियों की सबसे बड़ी मंडी दिल्ली आजादपुर मंडी में शनिवार को आलू का थोक भाव ₹13 से ₹52 प्रति किलो था इसलिए 2 महीने में आलू के थोक भाव में 50 से डेढ़ सौ फ़ीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

थोक कारोबारियों ने बताया की आवक कम होने की वजह से आलू ,प्याज ,टमाटर के दाम में इजाफा हुआ है पिछले 3 महीने में तमाम हरी सब्जियों की कीमतें दोगुनी तक बढ़ गई है जिससे आम लोगों के लिए सब्जी खाना मुश्किल हो गया है जहां हरी सब्जियां महंगी होने पर आलू सबका सहारा होता है लेकिन इस बार तो आलू का भाव भी आसमान में चढ़ गया जिस कारण आम जनों के लिए सब्जी खाना ही मुहाल हो गया है।

आलू के दाम हो रही बढ़ोतरी से सरकार भी चिंतित है सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह मंत्री समूह की बैठक में भी आलू की महंगाई को लेकर चर्चा हुई आपको बता दे की कोरोना काल में मोदी सरकार ने अध्यादेश लाकर किसानों के हित में तीन महत्वपूर्ण कानूनी सुधारों को अमली जामा पहनाया जिनमें आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन भी शामिल है इस संशोधन के जरिए आलू ,प्याज तिलहन ,दलहन आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा दिया है।
आजादपुर मंडी कृषि उपज विपणन समिति के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बरसात के कारण आलू की फसल लगने में तैयार होने में विलंब होने के अंदेशे से कीमतों में इजाफा हो रहा है हालांकि उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में आलू के स्टॉक में कमी नहीं है लेकिन बरसात के कारण अगली फसल में विलंब के कारण कीमतों में तेजी आई है उन्होंने बताया कि आंध्रप्रदेश ,कर्नाटक में भारी बारिश के कारणप्याज की तैयार फसल खराब होने की वजह से प्याज के दाम में भी तेजी आई है।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3idk3bm
0 comments: