इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय ऐप व्हाट्सएप पर कुछ ऐसे पर्सनल चैट होते हैं जिन्हें आप अपनी फैमिली मेंबर या किसी दूसरों से सीक्रेट रखना चाहते होंगे।

इसके लिए एक तरीका यह है कि व्हाट्सएप के साथ पिन या फिर लॉक का इस्तेमाल करें लेकिन इससे सीक्रेट चैट नहीं छिपेगी चैट ओपन होने के बाद कोई भी उसे देख सकता है ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी पर्सनल चैट कोई भी ना देख सके तो व्हाट्सएप पर यह ऑप्शन भी मौजूद हैं आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं जिसको आजमाके आप व्हाट्सएप पर अपने पर्सनल चैट को छुपा सकती हैं।

व्हाट्सएप पर पर्सनल चैट को छिपाने का सबसे आसान तरीका है कि आप उसे Archive कर दें यह फीचर पहले से ही व्हाट्सएप में मौजूद है इसके लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी एप्स को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है आम तौर पर अगर कोई शातिर नहीं है तो यह उसे पता नहीं चलेगा कि आपने पर्सनल मैसेज को Archiveकिया हुआ है इस ट्रिक को आजमाने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें इसके बाद उस चैट पर कुछ देर तक होल्ड करें जिसे आप दूसरों की नजरों से छुपाना चाहते हैं।

अगर आप चाहे तो एक साथ मल्टीपल चैट को सेलेक्ट कर सकते हैं इसके बाद ऊपर दाईं तरफ आपको Archiveका विकल्प दिखेगा उस पर आप क्लिक करें इसके बाद आपकी पर्सनल चैट यहां पर चिप जाएगी अगर आप Archive चैट को वापस लाना चाहते हैं तो व्हाट्सएप ओपन करें और उसके बाद नीचे की तरफ स्क्रोल करें यहां आपको Archive दिखाई देगा चैट को देखने के लिए ऊपर क्लिक करना होगा अगर आप जिस चीज को वापस लाना चाहते हैं उस टाइप को कुछ देर तक होल्ड करें उसके बाद आपको Unarchive Chat आइकन पर क्लिक करना होगा जो आपको स्क्रीन के टाइप राइट कॉर्नर में मिलेगा इस तरह आप की छिपी हुई चैट वापस आ जाएगी।

अगर आपको यह प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल लग रही है तो आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद भी ले सकते हैं इसके लिए आप Locker for WhatsChat App, Mask chat, Hide chat जैसे ऑप्शंस मौजूद हैं इनकी मदद से भी पर्सनल चैट को सीक्रेट रखा जा सकता है लेकिन सिक्योरिटी-प्राइवेसी की वजह से थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना ही बेहतर होगा।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2FbrKAB
0 comments: