केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रविवार को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह को यूपी गेट गाजीपुर सीमा पर अपने प्रदर्शन में शामिल होने से रोक दिया।
पुलिस ने यह जानकारी दी उन्होंने कहा कि लड़कियों समेत छह छात्रों का समूह गीत गाता -डफली बजाता हुआ किसानो का समर्थन देने पहुंचा था।
डीएसपी अंशु जैन ने बताया कि जब किसान नेताओं ने प्रदर्शन स्थल पर छात्रों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया।
इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की एकता को तोड़ना चाहती है उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसानों का प्रदर्शन स्थल पर आने का सिलसिला जारी है और 3 कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन इतिहास रच देगा।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3gJjLJ0




0 comments: