किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे भारतीय किसान यूनियन 'भानू गुट' में रविवार को तीखे मतभेद उभरकर सामने आ गए।
नोएडा से दिल्ली को जाने वाला चिल्ला बॉर्डर खोलने को लेकर भानु गुट में दो फाड़ हो गए दरअसल बीकेयू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रताप सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद रास्ता खोलने का निर्णय लिया नोएडा से दिल्ली बॉर्डर केवल एक मात्र विकल्प रह गया था रविवार को ही राजस्थान से किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए दिल्ली -जयपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया था।
दिल्ली यूपी के बीच चिल्ला बॉर्डर को किसानों ने 14 दिन से बंद कर रखा था राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष ने आंदोलनरत किसानों के साथ चिल्ला बॉर्डर खोला तो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने अनशन शुरू कर दिया संगठन राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता ने इस्तीफा दे दिया भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का यह फैसला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप को रास नहीं आया और उन्होंने अपने अध्यक्ष के सामने मोर्चा खोल दिया योगेश प्रताप रविवार की सुबह आमरण अनशन पर बैठ गए मौके पर ही पूजा-पाठ शुरू हो गया बातचीत में योगेश प्रताप ने कहा कि अगर ने कृषि कानून को वापस नहीं लिया गया तो वहां से मर कर ही उठेंगे।
जबकि बीकेयू के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह चारोली ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय से आहत हो इसे किसानों को उनके खिलाफ गद्दारी मानते हुए इस्तीफा दे दिया नए कृषि कानूनों के खिलाफ 18 दिन से आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के बीच दरार दिखने लगी है नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 12 दिनों से सड़क बंद कर बैठे पर बैठे भारतीय किसान यूनियन में आंतरिक कलह बेपर्दा हो गई है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3mfkSl3




0 comments: