महाराष्ट्र में कोरोना को रोकने के लिए बीएमसी ने अपनाया सख्त रवैया ,मास्क ना पहनने वालो अब तक वसूला 32 करोड़ का फ़ाईन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ते हुए रोकने के लिए बीएमसी अब सख्त रवैया अपना लिया है। 


अंधेरी पश्चिम के 32 होटल ,पार्क, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल को नोटिस देते हुए जवाब मांगा है बीएमसी ने सभी मालिकों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने और भीड़-भाड़ टालने  के सख्त निर्देश जारी किए हैं और 1305 बिल्डिंगें सील भी कर दी है। 



इन सभी इमारतों में 2,749 कोरोना के केस मिले हैं यहां कुल 71 ,838 लोग रहते हैं आपको बता दें कि राज्य के कई जिलों में फिर से नए सिरे से कदम उठाए जा रहे हैं कोरोना को रोकने के लिए महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6112 नए मामले सामने आए हैं। 



वहीं मुंबई में बिना मास्क घूमने वालों से अब तक 31 करोड़79 लाख 43 हजार 400  रुपए का फाइन वसूल लिया गया है इतना जुर्माना मार्च 2020 से लेकर 19 फरवरी 2021 के दौरान वसूला गया यह वसूली 15,71,669 लोगों से हुई और वही 1 दिन की वसूली की बात करें तो जहां 19 फरवरी को अकेले सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के घूम रहे  13592 में से 27,18000 रुपए बतौर फाइन लिया। 




इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3uiJSwT

0 comments: