नेस्ले ,मार्स जैसी बड़ी कम्पनियों पर 8 बच्चो ने लगाया बाल श्रम का आरोप

8 बच्चों ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों चॉकलेट कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 


इन 8 बच्चों ने दावा किया है कि आइवरी कॉस्ट में कोको  के बागानों में उनसे बंधुआ  मजदूरी करवाई जा रही थी और आरोप है कि यह बड़ी कंपनियां हजारो गरीब बच्चों से बंधुआ मजदूरी करवा रही है जिन कंपनियों के खिलाफ शिकायत की गई है उनमें नेस्ले, कारगिल ,बैरी कैल्लेबाउट, मार्श  ओलम  ह्रषि और मांडलेज  है 8 बच्चों की तरफ से शिकायत वॉशिंगटनमें एक मानवाधिकार फर्म इंटरनेशनल एडवोकेट्स ने दायर की है आरोप के अनुसार बच्चों को पश्चिम अफ्रीका देश में बिना किसी वेतन और अमानवीय स्थिति में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। 



  केस  करने वाले सभी बच्चे मूल रूप से 'माली' के रहने वाले हैं और वह जबरदस्ती काम करवाने के लिए हर्जाना मांग रहे हैं इन बड़ी कंपनियों के खिलाफ यह पहला मामला है जिसमें कई दस्तावेज और सबूत भी है जिससे कई मामलों का खुलासा हो सकता है कई अन्य नाबालिगों के ऐसे हालात और उजागर हो सकते हैं इससे पहले ऐसी कई रिपोर्ट से सामने आ चुकी है जिनमें मानव अधिकारों का दुरुपयोग, कम वेतन, ताकत के बल पर काम करना ,गरीबी का फायदा उठाना और जबरन बाल श्रम जैसे कई मामलों का खुलासा पश्चिमी अफ्रीका में हो चुका है। 



इनमें से 45% मामले कॉफी के बागानों से जुड़े हुए हैं 8 बच्चो ने कंपनियों पर आरोप लगाया है की  माली में इन बड़ी कंपनियों ने उन्हें छल और धोखे से भर्ती किया और उन्हें सीमा पार आइवरी कोस्ट के कोको फार्म तक पहुंचा दिया इन बच्चों का हालत बड़ी खराब है हाथों में चोटों के कई निशान है और बच्चों से कहा गया था कि उनकी फसल के बाद भुगतान दे दिया जाएगा लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया गया और हर दिन काम करने के बाद उन्हें कैदी की तरह रखा गया। 



वहीं कारगिल कम्पनी की तरफ से कहा गया है कि ,हमें केस के बारे में जानकारी है अभी अब हम इस मामले में बारीकियों पर टिप्पणी नहीं कर सकते ,कंपनी कोको उत्पादन में बाल श्रम के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है बच्चे स्कूल में होने चाहिए बच्चों को अच्छा पोषण मिलना चाहिए ,वही नेस्ले ने कहा है कि ,हम बाल श्रम के खिलाफ है हमने इसके खिलाफ स्पष्ट नीतियां बनाई है वही मार्स और हर्ष ने इस बारे  में पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3qnSfEW

0 comments: