कोरोना का सबसे पहला ठिकाना आखिर महाराष्ट्र ही क्यों होता है? विशेषज्ञों ने बताई इसका ये कारण

महाराष्ट्र  कोविड  वायरस की म्यूटेशन का केंद्र आखिर क्यों  बना हुआ है। 



आखिर सबसे पहले यह वैरीअंट यही क्यों दिखता है कोरोना वायरस के ले लिया डेल्टा वेरिएंट भी यही मिला था जिसके कारण दूसरी लहर आयी  थी अब डेल्टा प्लस ने हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। 



 लंबे समय से बीमार और बड़ी संख्या में मरीज म्यूटेशन की वजह बनते हैं विदेशी यात्रा समुद्री कारोबार  ,मौसम घनत्व जैसे कई फैक्ट  को भी विशेषज्ञ इसका कारण मानते हैं पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र में डेल्टा वेरिएंट B.1.617.2  का पहला मामला सामने आया था दूसरी लहर  के लिए भी इसे  ही जिम्मेदार माना जाता है। 


 म्यूटेशन  पर अध्ययन के लिए नवंबर 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच 733 सैंपल इकट्ठा किए गए थे इसके बाद जिनोम सीक्वेंसिंग की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें पाया गया कि वायरस 47 बार म्यूट हो चुका है यही नहीं 15 मई के बाद महाराष्ट्र में कुल 7500  सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिएभेजे  और राज्य के इन्हीं सैंपल से 21 'डेल्टा प्लस' वैरीअंट मामलों की अभी पहचान हुई है। 



देखते ही देखते डेल्टा प्लस 'वैरीअंट ऑफ कंसर्न' बन चुका है डेल्टा प्लस के भी दो वेरिएंट बताए जा रहे हैं जिसे AY.1 और AY.2  नाम दिया गया है महाराष्ट्र और मुंबई को भी टास्क फोर्स के अलग-अलग कारण समझने की कोशिश कर रही है टास्क फोर्स के मुताबिक महाराष्ट्र एकमात्र ऐसा स्टेट है जो अपने  36 जिलों में से प्रत्येक से लगभग 100 नमूने जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज रहा है इसलिए म्यूटेशन की पहचान आसान होती है। 



फिलहाल 1,21,859 एक्टिव केस देख रहे महाराष्ट्र की में मरीजों की संख्या शुरुआत से ही ज्यादा रही है लंबे समय तक मरीजों में वायरस की मौजूदगी भी म्यूटेशन  में मदद करती है भारी संख्या में और लगातार विदेशी यात्रियों की आवाजाही, तटीय राज्य होने की वजह से समुद्री कारोबार ,जनसंख्या घनत्व, मौसम जैसे अलग-अलग फैक्टर भी इसकी   वजह हो सकते हैं। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3A6jJob

Related Posts:

0 comments: