ये है वो पक्षी जिनमे समाहित है भगवान की दी हुयी चमत्कारी शक्तियाँ ,यहाँ जाने उनसे जुड़े कुछ रहस्य

हिन्दू धर्म में पक्षियों को धर्म से जोड़कर देखा जाता है और उनका आदर समान करना भी प्रत्येक हिन्दू अपना धर्म समझते है। 



 आज हम आपको उन चमत्कारी पक्षियों के बारे में बताते है जिनमे कुछ अलौकिक शक्तियाँ समाहित है।



1 मोर :मोर को पक्षियों का राजा कहा जाता है ये भारत का राष्ट्रीय पक्षी है मोर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का वाहन भी है  मोर का पंख भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट में लगाके रखते थे हिन्दू धर्म के अनुसार मोर की हत्या हिन्दू धर्म में महापाप माना जाता है।



2 नीलकंठ :कहते है नीलकंठ को देखने से ही भाग्य के द्वार खुल जाते है और दशरे के दिन इस पक्षी के दर्शन को काफी शुभ माना जाता है   मान्यता है कि विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने वाले व्यक्ति के घर में साल भर शुभ कार्य का सिलसिला चलता रहता है कहते है भगवान श्री राण ने इस पक्षी के दर्शन के बाद ही रावण पर विजय प्राप्त की थी।



3 हंस :हंस को हिन्दू धर्म में ऊँची पदवी दी गई है जब कोई व्यक्ति सिद्ध हो जाता है तोकहते है की उस व्यक्ति ने हंस पद प्राप्त करलिया और वही जो व्यक्ति समाधि में चला जाता है उसे परमहंस का पद प्राप्त हो जाता है हंस को प्यार और पवित्रता का प्रतीक माना गया है हिन्दू धर्म में हंस को मारना पिता और गुरू की हत्या के समान माना गया है।



4 गौरेया :ये एक छोटी सी भूरे रंग की चिड़िया होती है इसके शरीर पर छोटे छोटे पंख और चोंच पिली और पेरो का रंग भी पीला होता है ये चिड़िया जिस भी घर के आसपास रहती है या घर के आंगन में रहती है वह सुख शांति बनी रहती है खुशिया उनके द्वार पर हमेसा खड़ी रहती है।



5 तोता :तोते का हरा रंग बुध ग्रह के साथ जोड़ा जाता है ऐसा माना जाता है की तोते के पालने बुध ग्रह की कुदृष्टि का प्रभाव दूर हो जाता है और इसे देखने मात्र से ही व्यक्ति का मन शीतल हो जाता है।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2K78ZyL

0 comments: