लौट के आ रहा है वापस बजाज चेतक स्कूटर ,लेकिन होगी इस नए अवतार में वापसी

देश के प्रमुख दो पहिया वहां निर्माता कंपनी बजाज ऑटो अपनी लोकप्रिय स्कूटर  Bajaj Chetak को एक बार फिर से लॉन्च करने की तैयारी करने जा रहा है। 


 नई बजाज चेतक अब पेट्रोल से नहीं बल्कि इलेट्रॉनिक मोटर से चलेगी दशकों तक भारत की सड़को पर राज करने वाली नई  Bajaj Chetak को कंपनी बिलकुल नए लुक और डिजाइन के साथ पेश करेगी। 


हाल ही में बजाज के इस नए स्कूटर को पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है हालाँकि स्कूटर को पूरी तरह से कवर किया गया था। 


लेकिन इसके बॉडी स्ट्रक्चर से इसके डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है कुछ दिनों पहले कंपनी ने अपने नए इल्क्ट्रिक स्कूटर के बारे में कुछ जानकारी साझा की थी। 


इस स्कूटर को  Urbanite नाम दिया गया है कंपनी दावा कर रही है की नई स्कूटर दोपहिया सेग्मेंट की टेस्ला होगी यानि की कम्पनी इस स्कूटर में मॉडर्न फीचर्स और तकनीक का प्रयोग करेगी। 


इस स्कूटर की जो तश्वीर सामने आयी है उसमे देखा जा सकता है की कम्पनी ने इस स्कूटर को रेट्रो मॉर्डन डिजाइन का कॉम्बो दिया है। 


कर्वी साइड पैनल, चौड़े फ्रंट एप्रॉन का प्रयोग किया गया है देखने में ये स्कूटर काफी हद तक बजाज स्कूटर की ही तरह है लेकिन अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है की कंपनी इसे कब तक लॉन्च करेगी लेकिन खबरों की माने तो  कंपनी इस साल के अंत में फेस्टिव सीजन के दौरान इस स्कूटर को लांच कर सकती है। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2I4sgi8

0 comments: